Operation Kaveri ऑपरेशन कावेरी
शीर्षक : सूडान संघर्ष के बीच सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाना!
8 class result Click here
RBSC 12TH class result click here
सूडान संघर्ष के बीच प्रत्येक देश अपने नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने की कोशिशों में जुटे हैं भारत ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए मिशन ऑपरेशन कावेरी की शुरुआत की है इस ब्लॉग में हम यह जानेंगे कि भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए तथा सूडान में यह संघर्ष क्यों हो रहा है
ऑपरेशन कावेरी भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया एक निकासी मिशन है जो की सूडान के मौजूदा संकट में फंसे लोगों को वापस भारत ला सके इनका नाम कावेरी नदी के नाम पर रखा गया है जो भारत की एक प्रमुख नदी है
ऑपरेशन का आयोजन भारतीय सशस्त्र बल और विदेश मंत्रालय के द्वारा किया गयासरकार ने ऑपरेशन कावेरी के लिए एक अधिकारियों की टीम तैयार की है जिसमें विदेश मंत्रालय सूडान में भारतीय दूतावास और भारतीय वायु सेना के अधिकारियों को शामिल किया गया हैऑपरेशन में भारतीय नौसेना के आई एन एस सुमेधा एवं गश्ती पोत और जेद्दा में दो भारतीय वायु सेना सी 130 जे विमान की तैनाती शामिल है सूडान में लगभग 2800 भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं और देश में लगभग 1200 से भारतीय समुदाय बसे हुए हैं
भारत सरकार ने सूडान में मौजूदा संकट के कारण फंसे लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर के अनुसार ऑपरेशन कावेरी के जरिए अनेक भारतीय पहले ही सुरक्षित लौट चुके हैं
ऑपरेशन कावेरी के तहत 17 भारतीय वायु सेना की उड़ानों और पांच भारतीय नौसेना के जहाजों की सहायता से कुल 3862 भारतीयों को सूडान से निकाल लिया गया है
sudan conflict
सूडान वर्तमान में देश भर में सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फॉर RSF के बीच एक हिंसक शक्ति संघर्ष का सामना कर रहा है सत्ता वादी नेता उमर अल बशीर को उखाड़ फेंकने के 4 साल बाद और एक अन्य सैन्य तख्तापलट के 2 साल बाद एक नई नागरिक सरकार की स्थापना के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित योजना पर विवाद के कारण यह संघर्ष पैदा हुआ था जिसमें कई मासूमों की जान जा चुकी है
अप्रैल 2023 को आर एस एफ में राजधानी खार्तूम सहित देशभर मैं कई सूडानी सेना के ठिकानों पर एक अचानक हमला किया r.s.f. बलों ने खार्तूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे मेंरोवे हवाई अड्डे के साथ-साथ सोबा में एक सैन्य बेस पर कब्जा करने का दावा किया है
सूडान विभिन्न संघर्षों से ग्रस्त रहा है जो दशकों से बने हुए हैं इन संघर्षों में राजनीतिक सामाजिक आर्थिक और कई अन्य मुद्दे शामिल हैं जिससे देश के भीतर महत्वपूर्ण चुनौतियां पैदा हुई है सूडान में कुछ प्रमुख संघर्ष निम्न है
दारफुर संघर्ष: सूडान में सबसे प्रसिद्ध संघर्षों में से एक दारफुर संघर्ष है जो 2000 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ था यह छुड़ानी सरकार और दारफुर क्षेत्र में विद्रोही समूह के बीच तनाव से उत्पन्न हुआ संघर्ष के परिणाम स्वरूप व्यापक हिंसा हुई आबादी का विस्थापन और मानव अधिकारों के हनन के आरोप भी लगे हैं
दक्षिण सूडान अलगाव : सूडान ने एक महत्वपूर्ण संघर्ष देखा जिसके कारण 2011 में दक्षिण सूडान का अलगाव हुआ सूडानी सरकार और दक्षिण में सूडान पीपल्स लिबरेशन मूवमेंट एस पी एल एम के वर्षों के ग्रह युद्ध के बाद एक जनमत संग्रह आयोजित किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप दक्षिण सूडान ने एक अलग राष्ट्र के रूप में स्वतंत्रता प्राप्त की।
सीमाविवाद: सूडान ने दक्षिण सूडान और इथियोपिया सहित पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवादों का अनुभव किया है यह संघर्ष मुख्य रूप से क्षेत्रीय संसाधनों पर नियंत्रण और सीमाओं के साथ रहने वाले जाति समुदाय से संबंधित मुद्दों के आसपास घूमते रहे हैं
आंतरिक जातीय और जनजातीय संघर्ष: सूडान की विविध आबादी में कई जातियां और आदिवासी समूह शामिल है और उनके बीच तनाव कभी-कभी हिंसक झड़पों में बढ़ जाता है यह संघर्ष अक्षर ऐतिहासिक शिकायतों संसाधनों के लिए प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक हाशिए से उत्पन्न होते हैं
Operation Kaveri
संसाधन से संबंधित संघर्ष सूडान प्राकृतिक संसाधनों जैसे तेल सोना और कृषि भूमि में समर्थ देश है इन संसाधनों पर नियंत्रण सरकार विद्रोही बलों और स्थानीय समुदाय सहित विभिन्न समूहों के बीच संघर्ष का स्त्रोत रहा है संसाधन वितरण और राजस्व साजाकरण पर विवादों ने देश के भीतर तनाव को बढ़ा दिया है
Oeration Kaveri
सूडान से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
सूडान की राजधानी - खार्तूम
सूडान की मुद्रा - सूडानी पाउंड SDG
सूडान का क्षेत्र - उत्तरी अफ्रीका
सूडान के राष्ट्रपति - अब्देल फतह अल बुरहान
सूडान की अधिकारिक भाषा - अरबी
सूडान का प्रमुख धर्म - इस्लाम
सूडान की जनसंख्या लगभग -44 million
8 class result click here
0 Comments